फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के पति को जेल भेजा

Sun, 14 May 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
नगर पंचायत के लिपिक से मारपीट के मामले में शुक्रवार की शाम सरेंडर करने वाले सभासद के पति प्रशांत मालाकार को शनिवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उधर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंचायत व सफाई कर्मियों की कार्यालय में तालाबंदी और हड़ताल जारी है। 
विज्ञापन


नगर के दोनों व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने धरना स्थल पर जाकर सफाई व्यवस्था की दुहाई देकर आंदोलनकारियों से हड़ताल समाप्त करने की अपील की, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नही होंगे उनका आंदोलन जारी रहेगा। बीते 8 मई सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के मामले को पंचायत कार्यालय में वार्ड तीन के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे थे। 

इस बीच कहासुनी होने पर भीड़ ने लिपिक राजवीर सिंह की पिटाई कर दी थी। लिपिक की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड सभासद झरना मालाकार और उसके पति सहित 60-70 लोगों के खिलाफ 3/1 अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम निवारण कानून के साथ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पंचायत और सफाई कर्मी कार्यलय में तालाबंदी करके बेमियादी हड़ताल पर है। 
विज्ञापन


उधर पुलिस के भारी दबाब के चलते शुक्रवार की शाम को सभासद पति प्रशांत मालाकर ने समर्थकों के साथ थाने में जाकर सरेंडर किया कर दिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी ने बताया कि आरोपी को शनिवार दोपहर बाद रुद्रपुर में मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 14 दिन की रिमांड पर आरोपी को हल्द्वानी जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें