अभद्रता करते हुए महिला आईबी अधिकारी से भाड़े की बकाया रकम मांगना एक कार चालक को महंगा पड़ गया। महिला अधिकारी की शिकायत पर जरूरी कागजात होने के बावजूद पुलिस ने कार को सीज कर
दिल्ली में आईबी में तैनात महिला अधिकारी ने एक कंपनी से ऑनलाइन कार बुक कराई थी।
बुकिंग के समय उन्होंने कुछ राशि का ऑनलाइन भुगतान भी किया था। कंपनी के निर्देश पर कार चालक गोरखपुर निवासी गंगेश्वर दुबे बुकिंग लेने के लिए बुधवार की सुबह सवारी लेने के लिए काशीपुर पहुंचा। स्टेडियम के निकट से उसने उक्त महिला अधिकारी को कार में बैठाया और दिल्ली के लिए चल पड़ा। एक किमी दूर जाने पर कार चालक के मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें बुकिंग कराने वाले से बकाया 2768 रुपये का भुगतान लेने को कहा गया।
इस पर चालक ने जसपुर बस अड्डे पर कार रोककर महिला अधिकारी से उक्त राशि का भुगतान करने को कहा। उन्होंने दिल्ली पहुंचकर भुगतान देने की बात कही तो चालक अभद्रता करते हुए गाड़ी से नीचे उतर गया। भुगतान न मिलने तक उसने गाड़ी आगे न ले जाने की बात कही। चालक की अभद्रता से महिला अधिकारी गुस्से में आ गईं।
उन्होंने कार चालक से वापस घर छोड़ने को कहा। उनकी सूचना पर पुलिस ने एमपी चौक पर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो उसने कार दौड़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को पकड़कर सीज कर लिया है। चालक कार छुड़ाने के लिए कोतवाली में डटा हुआ था। एसआई जयपाल सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार सीज की गई है।