फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के वजीराबाद से धरा गया मीरा का हत्यारोपी

Sat, 30 Sep 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो   काशीपुर। 
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडेश्वरी की पर्वत कालोनी निवासी मीरा देवी हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र से धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कापा भी बरामद हो गया है। पुलिस शनिवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीती 26 सितबंर की शाम करीब आठ बजे कुंडेश्वरी के पर्वतकुंज कालोनी निवासी मीरा देवी (42) पत्नी मनीचंद की उसकी झोपड़ी में निर्मम हत्या कर दी थी। हत्यारे ने उसकी लाश उठाकर 50 मीटर दूर धान के खेत में छिपा दी थी। मृतका के पुत्र अरुण ने मौहल्ला अल्ली खां निवासी सरफराज पुत्र नन्हें पर हत्या करने का संदेह जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने घटना के खुलासे के लिए एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र और सीओ राजेश भट्ट के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की थी। कोतवाल चंचल शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम में एसएसआई वीरेंद्र रमोला, बांसफोड़ान चौकी प्रभारी जयपाल सिंह, उपनिरीक्षक मोहम्मद अकरम, प्रकाश चंद्र आदि को शामिल किया गया। टीम ने सुरागरसी के आधार पर दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी। हरियाणा और राजस्थान की खाक छानने के बाद पुलिस ने दिल्ली के वजीराबाद से आरोपी को धर दबोचा। पुलिस टीम ने कुंडेश्वरी चौकी ले जाकर आरोपी से पूछताछ की। उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए हत्या में प्रयुक्त कापा और बिसौली में बरामद कर ली है। हत्या की पृष्ठभूमि में आपसी संबंधों में कहासुनी होना बताया गया है। उसे किसी अन्य के साथ भी महिला का संबंध होने का संदेह था। नशे की हालत में सरफराज ने आवेश में आकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस और मुल्जिम के बीच बना रहा दो घंटे का फासला
काशीपुर। मीरा देवी हत्याकांड का आरोपी सरफराज काशीपुर से गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम के साथ आंख-मिचौली करता रहा। पिछले तीन दिन से वह पुलिस टीम से महज डेढ़-दो घंटे की दूरी के फासले पर रहा। आखिर टीम ने उसे दिल्ली में धर दबोचा। काशीपुर से पुलिस टीम सबसे पहले दिल्ली के इंद्रलोक क्षेत्र में पहुंची। टीम ने इंद्रलोक में कई झुग्गियों में आरोपी की तलाश की। इसके अलावा उसके रिश्तेदारों के घरों पर भी खोज की। बाद में टीम को पता लगा कि आरोपी सरफराज रेवाडी (हरियाणा) में है। टीम रेवाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक सरफराज राजस्थान भाग चुका था। वह अजमेर (राजस्थान) तक गया। पुलिस टीमें जहां पहुंची, वहां से पता लगा कि डेढ़ दो घंटे के फासले से वह पुलिस से आगे है। दो दिन तक पुलिस की पकड़ में नहीं आने पर सरफराज ने सोचा अब पुलिस काशीपुर लौट गई है। इस पर वह दिल्ली पहुंच गया। शुक्रवार की तड़के पुलिस ने उसे दिल्ली के बजीराबाद क्षेत्र से धर दबोचा। जहां वह एक मिस्त्री के घर में छिपा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें