रामनगर (नैनीताल)। झूलापुल के पास युवक के साथ मारपीट, धमकाने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला खताड़ी निवासी निजामुद्दीन ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह बृहस्पतिवार को गर्जिया स्थित झूलापुल के पास घूमने गया था। वहां मौजूद ग्राम ढिकुली निवासी कानू रावत और 2-3 अन्य युवकों ने मारपीट, गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट से उसके हाथ की अंगुली टूट गई। आरोपियों ने जेब से 1800 रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। आईपीसी की धारा 170, 386, 323 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।