शहर के नजदीक के एक गांव में युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने अन्य आरोपियों संग दो नाबालिग आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
अपनी बुआ के यहां रिश्तेदारी में आयी युवती के साथ 14 अगस्त को उसके घर के पीछे सात लोगों ने एयरगन दिखाकर गैंगरेप किया था। 21 अगस्त को पीड़िता के पिता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 22 अगस्त को पांच आरोपी बिगराबाग निवासी अंकित, विवेक, अरुण, गौतम, सुशील को पुलिस ने जेल भेज दिया। मंगलवार को दो अन्य नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेेश किया जहां से दोनों आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।