फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रोपोलिस सिटी में डेयरी में घुसकर तोड़फोड़

Sat, 06 Feb 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 फर्नीचर के पैसों को लेकर हुए विवाद में दो भाई एक डेयरी में घुस गए। आरोप है कि उन्होंने दुकान में रखा सामान बिखेरने के साथ ही तोडफ़ोड़ की। दुकान मालिक की कनपटी में पिस्टल लगाने के साथ ही हाथापाई भी की। दुकानस्वामी ने आरोपियों पर गल्ले में रखी 30 हजार की नकदी लूटने का भी आरोप मढ़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर दुकान स्वामी से घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़ित आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने की कार्यवाही कर रहा है।
विज्ञापन

मेट्रोपोलिस सिटी में बिलासपुर निवासी रंजीत सिंह की भाई कन्हैया डेयरी नाम से दुकान है। शुक्रवार की देर शाम अचानक दो लोग दुकान पर घुस गए और उन्होंने तोड़फोड़ करनी शुरु कर दी। रंजीत के विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल तान दी और हाथापाई कर दी। अचानक हुई घटना से रंजीत सकते में आ गए। आरोपियों ने दुकान में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर दुकान पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सिडकुल चौकी पुलिस ने भी दुकान का मुआयना किया। पीड़ित रंजीत ने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व गदरपुर रोड स्थित एक दुकान से फर्नीचर खरीदा था। जिसके 7 हजार रुपये देने थे। दो दिन पहले आरोपी दुकान से 12 हजार रुपये का काउंटर उठा ले गए थे। आरोपियों ने 7 हजार रुपये देने पर काउंटर ले जाने के बात कही थी। लेकिन दोनों भाई अचानक उनकी दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़, मारपीट  शुरु कर दी। उसकी कनपटी में पिस्टल रखकर डराया गया। आरोपी तोड़फोड़ के साथ ही गल्ले में 30 हजार रुपये की नकदी लेकर धमकी देते हुए भाग निकले। दोनों के साथ एक और व्यक्ति भी था, लेकिन वह दुकान के भीतर नहीं आया था। वह मामले की तहरीर पुलिस को देंगे। एसआई किशन राम चन्याल ने बताया कि दोनों पक्षों का लेनदेन का विवाद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें