फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोश बाइक सवारों ने रंजिशन युवक पर झोंका फायर

Thu, 18 Jun 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन आदर्श कालोनी निवासी युवक पर नकाबपोश बाइक सवारों ने दिनदहाड़े तमंचे से फायर झोंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आदर्श कालोनी निवासी गुरमेल सिंह टेंपो चलाता है। बुधवार शाम करीब चार बजे वह घर में ही था। इसी बीच किसी ने बाहर से उसे आवाज लगाई। इस पर वह बाहर आ गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान आवाज लगाने वाले नकाबपोश दो बाइक सवारों से उसकी झड़प हो गई। बात बढ़ी तो नौबत हाथापाई तक आ पहुंची। शोर शराबा सुनकर जब तक गुरमेल के परिजन घर के भीतर से बाहर आते, तब तक नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया और फरार हो गए। तमंचे के चार-पांच छर्रे लगने से गुरमेल लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल जेसी पाठक, बाजार चौकी इंचार्ज वीरेंद्र रमोल, एसआई अजीत कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही लोगों की मदद से घायल गुरमेल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरमेल की गंभीर हालत देख डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें