चीतल के मांस सहित पकड़ा गया शिकारी
- फोटो : अमर उजाला
वन विभाग के सुरक्षा दल ने चीतल के सिर और मांस सहित एक व्यक्ति को उसके घर से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके चार अन्य साथी फरार हो गए। चीतल का शिकार कहां से किया गया इसकी जांच को टीम का गठन किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर सुरक्षा दल प्रभारी रुप नारायण गौतम ने टीम के साथ छापेमारी कर चितरंजनपुर निवासी साधन विश्वास को चीतल के का मांस बेचते हुए उसके घर से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मादा चीतल के दो पैर, सिर और पांच किलो मांस बरामद हुआ है। इसी दौरान उसके चार साथी बिंदुखेड़ा निवासी निशान सिंह, रायपुर निवासी समशेर सिंह और दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
प्रभागीय वनाधिकारी कल्याणी नेगी ने बताया कि मादा चीतल का शिकार किस रेंज से किया गया है इसकी इसी जांच नवीन चंद पंत उप प्रभागीय वन अधिकारी हल्द्वानी और उप प्रभागीय वन अधिकारी उमेश तिवारी को सौंपी है। टीम में वन दरोगा कैलाश तिवारी और वन रक्षक भुवन तिवारी थे।