फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के घर से चार लाख के जेवरात चोरी

Sun, 22 Feb 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
चोर वकील के घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गया। वकील की पत्नी ने चोर का पीछा भी किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिवक्ता विशाल वर्मा टीचर्स कालोनी, शक्तिनगर में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

बीते शनिवार की सायं उनकी पत्नी रुपम वर्मा घर के बाहर पुत्री को साइकिल चलवा रही थी। इस बीच चोर मौका देखकर वकील के घर में घुस गए। पत्नी ने जब दरवाजे का कुंडा खुला देखा तो वह वापस आई। जैसे ही वह घर में घुसी एक युवक दो गहने के डिब्बे लिए भागने लगा। वकील की पत्नी ने जब डिब्बे छीनने का प्रयास किया तो एक डिब्बा नीचे गिर गया, जबकि दूसरा डिब्बा लेकर चोर फरार हो गया। वकील की पत्नी ने चोर का पीछा भी किया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ पाया। वकील की पत्नी ने बताया कि डिब्बे में दो सोने की चेन, छह जोड़ी सोने के टॉप्स, सोने के कुंडल, चार सोने की अंगूठी, सोने की टाइपिन, सोने का पैंडल समेत करीब चार लाख के जेवरात थे। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
वहीं वकीलों ने कोतवाली पहुंचकर एसएसआई अरुण कुमार को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मौके पर संदीप सहगल, प्रदीप चौहान, विनोद पाल, अर्पित चौहान, लवेंद्र यादव, अब्दुल सलीम, शाहनवाज आलम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें