फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता की कंपनी के अकाउंटेंट से तीन लाख की लूट

Fri, 10 Jun 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोलकाता की एक लकड़ी सप्लाई करने वाली कंपनी के अकाउंटेंट को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने लूट लिया। बदमाशों ने अकाउंटेंट की बाइक में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया और नगदी लेकर फरार हो गए। लूट की घटना से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। पुलिस ने घटनास्थल और बैंक जाकर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


कोलकाता की शिवा गुड्स कैरियर कंपनी सिडकुल की बालाजी एक्शन कंपनी को यूके लिप्टिस की लकड़ी सप्लाई करती है। बृहस्पतिवार शाम करीब 3:30 बजे कैरियर कंपनी का अकाउंटेंट बशीरहाट उत्तर 24 परगना कोलकाता निवासी मावुत मंडल पुत्र रसीद मंडल सिसौना बैंक ऑफ बड़ौदा में कंपनी के खाते से तीन लाख रुपये निकालने पहुंचा। 

खाते से पेमेंट लेने के बाद वह बाइक (यूके06आर-9005) से सितारगंज आ रहा था। अकाउंटेंट मावुत ने बताया कि बमनपुरी गांव के पास यामहा बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने उसकी बाइक को रोकने का प्रयास किया। जब उसने बाइक नहीं रोकी तो उन्होंने ओवरटेक करते समय उसकी बाइक में टक्कर दे मारी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने उसके पास रखी तीन लाख की नगदी लूट ली और फरार हो गए। मावतु ने कोतवाली आकर एसएसआई दिनेश फर्त्याल को लूट की जानकारी दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और फिर सिसौना बैंक पहुंचकर खाते से निकाली धनराशि और सीसीटीवी फुटेज देखी। सीओ लोकजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लुटेरे बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लुटेरों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें