फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के अपहरण का प्रयास

Fri, 04 Aug 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
kidnapping
विज्ञापन
बाइक दो युवकों ने साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र के अपहरण का प्रयास किया। वे उसे जबरन बाइक पर बैठाने लगे, लेकिन उसके विरोध करने पर उन्होंने उसके हाथ पर पेपर कटर से वार कर दिया। छात्र ने बदमाशों के कब्जे से छूटकर एक घर में घुसकर जान बचाई। पुलिस आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को चिन्हित करेगी।
विज्ञापन


रंपुरा वार्ड नंबर 7 निवासी सेवाराम निवास का पुत्र यशदीप (14) गंगापुर रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 8 का छात्र है। यशदीप के अनुसार एक अगस्त की सुबह वह साइकिल से परीक्षा देेने जा रहा था। इसी दौरान इंदिरा चौक के पास पीछे से आ रहे दो बाइक सवारों ने उसके चेहरे पर सफेद रंग का पाउडर डाल दिया, जिससे यशदीप को हल्का नशा सा हुआ।

 इसके बाद बाइक सवार उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगे। यशदीप ने इसका विरोध किया तो उन्होंने ने उसकी गर्दन पर धारदार पेपर कटर रख दिया। खुद को बचाने की कोशिश में यशदीप का हाथ जख्मी हो गया। उसने पास ही के एक घर में घुसकर जान बचाई। परिजनों का कहना है कि यशदीप की स्कूल में किसी से लड़ाई भी नहीं हुई थी जिससे यह स्पष्ट है कि स्कूल के किसी छात्र ने उस पर हमला नहीं किया है। 
विज्ञापन


मामले को लेकर कोतवाल तुषार बोरा का कहना है कि बच्चे के हाथ पर धारदार ब्लेड से वार किया गया है। फिलहाल मामला बच्चों के बीच हुए आपसी विवाद का लग रहा है। फिर भी घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बाइक सवारों के चिन्हित होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें