फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटा, धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को पीटा, धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

चौसाना(शामली)। कस्बा चौसाना में वाशिंग मशीन ठीक कराने गए खोड़समा गांव निवासी युवक को कुछ लोगों ने पीटकर घायल दिया और धारदार हथियार से हमला किया गया। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव खोड़समा निवासी राहुल पुत्र कंवरपाल बृहस्पतिवार दोपहर वाशिंग मशीन ठीक कराने चौसाना पहुंचा। उसने मैकेनिक रविंद्र की दुकान के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान चौसाना निवासी सादमान बाइक से गैस के सिलेंडर लेकर वहां पहुंचा, तो उसकी टक्कर राहुल की बाइक से हो गई। इस पर सादमान ने राहुल के साथ गाली गलौज कर दी। इसको लेकर विवाद हुआ और राहुल की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि आरोपी सादमान ने धारदार हथियार लाकर राहुल पर हमले की कोशिश की, लेकिन मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने राहुल को बचा लिया। इसके बाद राहुल अपने गांव लौट गया और परिजनों के साथ चौसाना चौकी पहुंचकर आरोपी सादमान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें