फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा में पौन किलो सोना सहित लाखों की नगदी की बरामद

Tue, 29 Nov 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामिंह नगर
विज्ञापन
साोना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलभट्ठा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान सोमवार तड़के सितारगंज के एक व्यापारी से पौन किलो सोने के जेवरात, साढ़े सात लाख रुपए की नगदी बरामद की है। पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी हैं। रात तक आयकर विभाग की टीम पुलभट्ठा नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन


सीओ हरीश मेहरा ने बताया कि पंजाब की एक जेल से आतंकवादी भागने की घटना के बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलभट्ठा बैरियर पर रात भर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सुबह तड़के करीब 4:30 बजे चेकिंग कर रही टीम ने जब सितारगंज की ओर जा रही शेवरलेंट कंपनी की बीट कार यूके 06 आर 6405 को चेकिंग के लिए रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से 768 ग्राम सोने के जेवरात और एक-एक हजार के पुराने नोटों की 7:50 लाख रुपए की गड्डियां बरामद की गई। 

पूछताछ में कार चालक ने अपना नाम खजान चंद पुत्र विलायती निवासी पुरानी अनाज मंडी सितारगंज बताया है, पुलिस के अनुसार आरोपी दिल्ली से आ रहा था और सितारगंज में उसका सोना, चांदी का कारोबार है, सुबह ही वह दिल्ली से आने वाली ट्रेन से उतरा था। पुलिस ने मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी है। सोमवार देर शाम तक आयकर विभाग की टीम पुलभट्ठा नहीं पहुंची सकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें