फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के दो किसानों के पासपोर्ट तस्दीक, रेड कॉर्नर की तैयारी

Tue, 04 Sep 2018 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
घोटाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

एनएच-74 घोटाले में बैक डेट में जमीनों की 143 कराकर करोड़ों का मुआवजा डकारने के बाद कनाडा में बसने वाले चार में से दो काश्तकारों के पासपोर्ट आदि को एसआईटी ने तस्दीक कर लिया है। एसआईटी दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। साथ ही दो और काश्तकारों के पासपोर्ट आदि दस्तावेज की भी एसआईटी छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


भूमि मुआवजा घोटाले में गलत तरीके से मुआवजा लेने के बाद फरार होने वाले आठ किसानों के खिलाफ एसआईटी की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। काशीपुर और जसपुर तहसील के चार काश्तकारों के कनाडा में होने की जानकारी भी एसआईटी को मिल गई थी। दोनों काश्तकार दस-दस करोड़ का मुआवजा हड़पने के बाद कनाडा में बस गए हैं। 

आरोपी किसानों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल करने से पहले उक्त चारों किसानों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में जुटी एसआईटी ने दो काश्तकारों के पासपोर्ट और वीजा आदि तस्दीक कर लिए हैं। अब एसआईटी दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी में जुट गई है। इसके अलावा मृत किसानों की तस्दीक के लिए भी एसआईटी दस्तावेज जुटा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें