फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र की मौत की जांच दूसरे अधिकारी से कराने की मांग

Tue, 22 Sep 2015 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला रामपुर के स्वार निवासी बांकेलाल ने समाजवादी पार्टी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी करन कश्यप के साथ सोमवार को एएसपी कमलेश उपाध्याय से मुलाकात की।
विज्ञापन


 बांकेलाल ने कहा कि उसका पुत्र भानु प्रताप सुल्तानपुर पट्टी में एक खनन पट्टाधारी के पास ट्रैक्टर चालक था। आरोप लगाया कि मामूली विवाद होने पर ट्रैक्टर मालिक ने उसके पुत्र की हत्या कर शव को झोपड़ी में बिस्तर के अंदर रखकर छोटे गैस सिलेंडर को खोलकर आग लगाकर जला दिया।

उन्होंने कहा कि धारा 156 (3) में मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन जांच सही नहीं की जा रही है। अब उसको उक्त व्यक्ति जान से मारने की धमकी देते हुए केस की जांच दोबारा नहीं करने को कह रहा है। एएसपी ने जांच दूसरे अधिकारी को सौंपने का आश्वासन दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें