फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनाधिकारियों से अभद्रता, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 08 May 2019 12:41 AM IST
yashwant yashwant अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घायल रोपण रक्षक संदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएलएम (खनन) ने ट्रैक्टर-ट्रॉली स्वामी समेत अन्य लोगों के खिलाफ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में डीएलएम (खनन) हरीश चंद्र सती ने तहरीर देकर कहा कि पांच मई को वह अनुभाग अधिकारी मोहन सिंह चौहान और जीप चालक ललित पंत के साथ कठियागेट पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बंजारी गेट से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली (यूके 04क्यू/1339) को चेकिंग के लिए रोका गया। वाहन चालक द्वारा दिखाई गई रॉयल्टी पर 54.35 क्विंटल वजन अंकित था, जबकि ट्रॉली में ओवरलोड उपखनिज लदा था। मामले में वह वाहन को गुलजारपुर चौकी ले जा रहे थे। 

वन चौकी से कुछ दूरी पर चालक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इस दौरान चालक ने वाहन को जबरन बंजारी मुख्य मार्ग की ओर मोड़ दिया। ट्रैक्टर स्वामी जसविंदर सिंह ने रॉयल्टी छीनी और अभद्रता कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने जसविंदर और उसके साथियों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने व धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


दबंगों ने वन रक्षक पर किया हमला, रिपोर्ट दर्ज
बाजपुर। बन्नाखेड़ा जंगलात के प्लॉट संख्या 23-24 में गहरे गड्ढे बनाकर रास्ता बंद करने पर माफिया ने वन रक्षक को पीटा और धमकी देकर फरार हो गए।  सप्ताहभर पहले बन्नाखेड़ा रेंज में जंगल के रास्ते पर तस्करी रोकने के लिए जंगलात विभाग ने गहरे गड्ढे बनाए थे।

इस पर माफिया ने इन गड्ढों को पाटकर वाहन निकालने के लिए रास्ता बना लिया। सूचना पर वन रक्षक सुरेश परगाईं मजदूरों को लेकर मौके पर पहुंचे और पाटे गए गड्ढों को दोबारा खुदवा दिया। इस दौरान दबंगों ने सुरेश पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दबंगों ने धमकी देकर मजदूरों से काम रुकवाया और फरार हो गए। 

इस पर वन रक्षक सुरेश परगाईं ने कर्मियों के साथ बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी में तहरीर दी। चौकी इंचार्ज सुधाकर जोशी ने बताया कि तहरीर पर गांव बन्नाखेड़ा निवासी गुरमुख सिंह, भूपेंद्र सिंह, बल्देव सिंह, हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ धारा 353, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

जंगलात गश्ती दल पर हमला, रोपण रक्षक घायल
बाजपुर। बन्नाखेड़ा जंगल क्षेत्र में गाड़ी में सवार दबंगों ने गश्ती दल के रोपण रक्षक को पीटकर घायल कर दिया। सोमवार रात नौ बजे हल्द्वानी स्टेट हाइवे बन्नाखेड़ा रेंज के अंतर्गत प्लाट संख्या 58 के सामने जंगलात का गश्ती दल खड़ा था। इस दौरान छह दबंगों ने गश्ती दल के सड़क पर खड़े होने पर आपत्ति जताई। विरोध पर दबंगों ने रोपण रक्षक संदीप सिंह पर हमला कर दिया। घायल संदीप सिंह ने मंगलवार को कालाढूंगी थाने में तहरीर दी है। 

अवैध खनन में से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली सीज 
नानकमत्ता। रनसाली क्षेत्र के रेंजर वीडी जोशी को मंगलवार को साधु नगर से अवैध रेता खनन की सूचना मिली थी। टीम ने अवैध खनन ला रहे ट्रैक्टर (यूके18 सीए 4578) को नगला से पकड़ा लेकिन चालक और खनन कारोबारी फरार हो गए। टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रेंज कार्यालय में खड़ा कर दिया। वहां वन दरोगा दिनेश कुमार सिंह, उत्तम सिंह राणा, भीम सिंह बोरा, ग्रीस बर्मा, गुरमेज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें