फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम खंभे से बांधकर पीटने पर सफाई कर्मी ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। सुअर का बच्चा चोरी करने के शक में तीन युवकों ने नगर पालिका परिषद के ठेका सफाई कर्मचारी की खंभे से बांधकर पिटाई की। फिर उसे धमकी देकर छोड़ दिया। सफाई कर्मी इस बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं कर सका। खुलेआम पिटाई से आहत हुए सफाई कर्मी ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। बीसलपुर कस्बा के मोहल्ला दुबे वाल्मीकि बस्ती निवासी राजेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि उनका 27 वर्षीय पुत्र अर्जुन नगर पालिका परिषद में ठेका सफाई कर्मी था। मंगलवार सुबह मोहल्ले के बबलू वाल्मीकि का सुअर का बच्चा चोरी हो गया था। उसने शक किया कि सुअर का बच्चा अर्जुन ने चुराया है। मंगलवार दोपहर बबलू अपने दो साथियों राहुल और सोनू के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और सुअर चोरी को लेकर अर्जुन से बातचीत करते रहे। फिर तीनों अर्जुन को अपने साथ ले गए। आरोप है कि तीनों ने अर्जुन को सरेआम खंभे से बांधकर पीटा। फिर धमकी देकर छोड़ा। अर्जुन सार्वजनिक रूप से हुई इस बेइज्जती को बर्दाश्त नहीं कर सका। दोपहर तीन बजे अर्जुन अपने घर पहुंचा और कमरे में जाकर कुंडे के सहारे रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार वालों ने शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पिता ने आरोपियों द्वारा बेवजह की गई पिटाई से आहत होकर खुदकुशी करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आत्महत्या को विवश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

युवक के फंदा लगाकर जान देने के मामले में मोहल्ले के ही बबलू, सोनू और राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अभी नहीं मिल सके हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - जेपी सिंह, कोतवाल बीसलपुर
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें