फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे का टीका लगाने के बाद मासूम की मौत 

Fri, 22 Apr 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
खसरा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खसरे का टीका लगाए जाने के दौरान नौ माह की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वार्ड नबर-1 करताररोड निवासी शेखर की पत्नी काजल अपनी 9 माह की बेटी को खसरे का टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। टीका लगाने के बाद जब वह घर पहुंची तो बच्ची का पूरा शरीर नीला पड़ने लगा और उसके मुंह से झाग भी आने लगा। परिजन उसे लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जिस पर डॉक्टरों ने दवा देकर उन्हें घर भेज दिया। 

परिजन बच्ची को लेकर कई डॉक्टरों के पास गए, लेकिन किसी भी डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। हारकर परिजन बच्ची को लेकर रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों को जैसे ही बच्ची की मौत की खबर लगी, तमाम लोग शेखर के आवास पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


वहीं, तमाम लोग थाने में जा धमके और उन्होंने वहां पर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोषी स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ तहरीर सौंप दी। एसओ केपी टम्टा ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। इस दौरान पारूल, मालती देवी, सुमन, आशा, ममता रानी, सरोज, सुनीता, शहाना, रेशमा, देवकी, विद्या देवी, ओमवती, रामादेवी, ज्योति, बंटी तनेजा, सुखवीर, गोल्डी अनेजा, अमर सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें