फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में युवक ने गोली मारकर कर ली खुदकुशी

Wed, 30 Aug 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
युवक के आवास पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम झगड़पुरी में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक एक फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन


ग्राम झगड़पुरी निवासी महेंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार सुबह करीब 6.15 बजे तमंचे से खुद के सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी, उपनिरीक्षक योगेश दत्त दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों एवं आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मौके से 315 बोर का तमंचा और खाली कारतूस भी बरामद कर लिया।

परिजनों ने बताया सुरेंद्र गांव की ही एक फैक्ट्री में काम करता था। वह सुबह पांच बजे घर से टहलने के लिए निकला था और 6 बजे घर आ गया। कुछ ही देर बाद घर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब परिजनों ने घर के कमरे के अंदर जाकर देखा तो सुरेंद्र की मौत हो चुकी थी। घटना के वक्त घर में मां हरबंस कौर और भाई लाभ सिंह मौजूद थे। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। घटना के बाद घर में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान ने भी परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें