फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला पुलिस संजीव से करेगी पूछताछ

विज्ञापन
संजीव गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद।
विज्ञापन

खुद के अपहरण का ड्रामा करने वाले संजीव गुप्ता से टूंडला पुलिस आठ सितंबर तक पूछताछ कर सकेगी। कोर्ट ने टूंडला पुलिस की अर्जी स्वीकार कर पूछताछ के लिए हरी झंडी दे दी है। पुलिस उससे अपहरण के ड्रामे का सच एवं मोबाइल कहां फेंका पता लगाने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन

थाना टूंडला के और्चिटग्रीन निवासी संजीव गुप्ता पुत्र शांति स्वरूप गुप्ता ने अपहरण का ड्रामा रच कर जिले के साथ ही पूरी प्रदेश की पुलिस को हिला दिया था। टूंडला पुलिस ने एक अगस्त को अपहरण के ड्रामे का खुलासा करते हुए पत्नी सारिका, साले सागर एवं भांजे विकल्प गुप्ता को जेल भेजा था। हालांकि संजीव के खिलाफ एक मामले थाना दक्षिण में नीता पांडेय की ओर से दर्ज कराया गया था। दक्षिण पुलिस ने पिछले दिनों रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी, लेकिन कुछ भी उगलवा नहीं पाई। इसके बाद टूंडला पुलिस ने संजीव से पूछताछ के लिए अर्जी सीजेएम कोर्ट में लगाई थी। मंगलवार को सीजेएम कोर्ट से संजीव से पूछताछ करने के लिए टूंडला पुलिस की अर्जी स्वीकार कर पूछतांछ के लिए को हरी झंडी मिल गई। प्रभारी निरीक्षक टूंडला भानु प्रताप सिंह ने बताया कि संजीव गुप्ता से पूछतांछ के लिए आठ सितंबर तक की अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि अपहरण के ड्रामा के साथ मोबाइल की बरामदगी के संबंध में पूछताछ की जाएगी। ताकि अपहरण से जुड़ा सच सामने आ सके। जिला शासकीय अधिवक्ता नीरज यादव एडवोकेट ने कहा कि टूंडला पुलिस को संजीव गुप्ता से जेल में पूछताछ करने की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें