फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैयादूज पर मायके नहीं भेजा तो विवाहिता ने खा लिया जहर

Mon, 23 Oct 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भैया दूज पर मायके नहीं भेजने से क्षुब्ध विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजन गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय लाए, प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम सुतईया किच्छा निवासी बृजेश और ममता (20) का एक साल पहले विवाह हुआ था। विवाह के बाद पहली बार पड़े भैयादूज पर वह पति के साथ ग्राम शाही नगला स्थित मायके जाना चाह रही थी। बताया जा रहा है कि पति ने उसे मायके जाने से मना कर दिया था। इस पर दंपति में काफी झगड़ा हुआ। रातभर तनाव में रहने के बाद रविवार की सुबह करीब सात बजे ममता ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। महिला की हालत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन में उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले आए। डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

इधर, बृजेश का कहना है कि उसकी आंख में तकलीफ थी। इस कारण वह पत्नी के साथ मायके जाने की स्थिति में नहीं था। उसने पत्नी को मायके भेजने से इनकार नहीं किया, बल्कि सुविधा के लिए मायके से किसी व्यक्ति को बुलाकर उसके साथ जाने को कहा था, लेकिन वह उसके साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें