कोखराज इलाके में युवक ने पड़ोसन के साथ दुराचार किया। दरिंदगी के बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग निकला। घटना के महीने भर बाद पुलिस ने अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता 17 अक्तूबर की शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठा पड़ोस का युवक मुंह दबाकर उसे बाजरे के खेत में उठा ले गया और दुराचार किया। हवस मिटाने के बाद पिटाई कर आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी विवाहिता घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सोमवार को अदालत के आदेश पर कोखराज पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की तहकीकात शुरू कर दी है। कोखराज कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा लिखा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।