फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया हेड में 18 से शुरू होगा उत्पादन

Fri, 13 Nov 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। उत्तर प्रदेश कैनाल विभाग के नहरों की वार्षिक सफाई व मरम्मत का कार्य 17 नवंबर तक पूरा होने की संभावना है जिसके बाद से ही लोहिया हेड जल विद्युत परियोजना में उत्पादन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन

 नहरों की मरम्मत और सफाई के लिए कैनाल विभाग ने तीन नवंबर से 14 दिन का क्लोजर लिया गया है जिससे परियोजना को जलापूर्ति बंद है। जिससे परियोजना में उत्पादन ठप है जो 18 नवंबर से सुचारू होगा।
बता दें कि यूपी कैनाल विभाग प्रति वर्ष अक्तूबर और नवंबर के मध्य नहरों की सफाई और मरम्मत के लिए 14 दिन का क्लोजर लेता है जिसके चलते बनबसा से शारदा कैनाल में जलापूर्ति पूरी तरह से बंद कर दी जाती है। परियोजना को जलापूर्ति न मिलने से प्रतिवर्ष 14 दिन विद्युत उत्पादन भी ठप रहता है।
विज्ञापन

तीन नवंबर से शुरू हुआ क्लोजर 17 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इस संबंध में पूछने पर परियोजना के ईई अरविंद चौरसिया ने बताया कि तीन से 17 नवंबर तक क्लोजर है संभवत: 17 की रात अथवा 18 नंवबर को परियोजना को जलापूर्ति मिल जाएगी और उत्पादन शुरू हो जाएगा। कहा कि यूपी कैनाल विभाग यदि क्लोजर नहीं बढ़ाता है तो समय से उत्पादन शुरू हो जाएगा।
उन्होंने विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से इनकार किया और कहा कि परियोजना प्रति घंटे 15 मेगावाट उत्पादन करता है जबकि क्षेत्र के लिए करीब 50 से 60 मेगावाट की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें