फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटे ट्रक समेत पकड़े दो बदमाशों से मिले अहम सुराग

Wed, 08 Apr 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बाजपुर (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के अलीगढ़ क्षेत्र में लूटे गए स्क्रैप से भरे ट्रक को पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को टाटा सफारी गाड़ी सहित दबोच लिया। पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। क्लीनर की हत्या कर ट्रक को लूटने वाले गिरोह के तार हरियाणा, पंजाब, यूपी और उत्तराखंड से जुडे़ हैं। बदमाशों से मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। ट्रक लूटकांड गिरोह का सरगना असलम निवासी गांव सिरसी संभल (यूपी) अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। इधर बुधवार को अलीगढ़ (यूपी) पुलिस बरामद ट्रक, सफारी गाड़ी और दो बदमाशों साथ ले गई।   
विज्ञापन

 पुलिस के अनुसार बीती तीन अप्रैल को झारखंड के रामगढ़ से 52 टन स्क्रैप लेकर ट्रक  संख्या एचआर 58/ए 9373 गोविंदपुर पंजाब के लिए चला था। इस दौरान यूपी के गांव मेमड़ी-ढकैरा अलीगढ़ के बीच में टाटा सफारी में सवार छह हथियारबंद बदमाशों ने चालक इमरान और क्लीनर शरीफ निवासी गांव समस्तीपुर सरसावा, सहारनपुर (यूपी) को अधमरा कर सड़क पर फेंक दिया। इसमें क्लीनर शरीफ की मौत हो गई। जबकि चालक इमरान का इलाज चल रहा है। हत्या कर ट्रक लूटने की रिपोर्ट अलीगढ़ में धारा 302, 201, 394 आईपीसी के तहत दर्ज कराई गई है।
बाजपुर कोतवाल ओपी शर्मा ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर स्क्रैप से भरे ट्रक, सफारी गाड़ी समेत बदमाश फाजिल निवासी भोजपुर मुरादाबाद और मोहम्मद अहमद निवासी मोहल्ला खताड़ी रामनगर (नैनीताल) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें