फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धा के हाथ से एक लाख से भरा थैला झपटा

Tue, 16 Jun 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने सड़क किनारे खड़ी बिलासपुर निवासी वृद्धा के हाथों से एक लाख रुपए की नगदी से भरा बैग झपट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। साथ ही बदमाशों की धरपकड़ को चेकिंग अभियान भी चलाया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

 पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर थाना बिलासपुर निवासी रंजीत सिंह कृषक है। वह सोमवार को अपनी मां सिंदर कौर के साथ रुद्रपुर आया हुआ था। रुद्रपुर में काशीपुर बाईपास रोड स्थित एसबीआई बैंक की शाखा से उन्होंने एक लाख रुपए निकाले। इसके बाद वे खाद लेने के लिए काशीपुर रोड स्थित इफ्को के गोदाम में आ गए। इस दौरान रंजीत ने नगदी से भरा बैग अपनी मां सिंदर कौर को दिया और खुद गोदाम में चला गया। सड़क किनारे सिंदर के हाथ में बैग देख वहां से गुजर रहे बाइक सवार दो बदमाश रुक गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने सिंदर कौर के हाथ से नगदी से भरा बैग झपट लिया और फरार हो गए। इस पर सिंदर कौर ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर गोदाम के अंदर गया रंजित और अन्य लोग एकत्र हो गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर बाजार चौकी इंचार्ज वीरेंद्र रमोला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही बदमाशों की धरपकड़ को चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। बाद में रंजित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें