फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन कर्मियों ने तस्करी के शक में परिजनों को पीटा

Mon, 04 May 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गूलरभोज
विज्ञापन
विज्ञापन
वन कर्मियों ने निर्धन परिवार को लकड़ी तस्करी के शक में जमकर पीटा। महिलाओं तक को नहीं बख्शा गया। पीड़ित महिला ने वन कर्मियों के विरुद्ध तहरीर पुलिस को सौंप दी है। आरोप लगाया कि वन कर्मी तस्करों से सांठ-गांठ कर लकड़ी की तस्करी और कार्रवाई के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन

 आरोप है कि कटपुलिया गांव निवासी संतो बाई के घर पहुंच पीपल पढ़ाव रेंज के रेंजर प्रदीप पंत और उनकी टीम ने परिजनों को लठियाया। पीड़ित महिला के अनुसार वह मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं। वन कर्मियों ने सोए हुए परिजनों पर अकारण लाठियां भांजनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर महिलाओं को भी बुरी तरह पीटा। आरोप है कि शोर सुनकर बीच बचाव करने आए ग्रामीणों को भी बेरहमी से पीटा गया। जिसमें संतो बाई की टांग और कूल्हे में और उसके पति काला सिंह के शरीर में लाठियों से गंभीर चोट आई। अन्य ग्रामीण भी बीच बचाव में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। वहीं संतो बाई ने बताया कि वन कर्मी तस्करों से सांठगांठ कर जंगल को खाली कर रहे हैं। आरोप लगाया कि दिन भर और रात को ट्रैक्टर ट्रालियों से लकड़ी की तस्करी रामपुर तक कराई जा रही है। कार्रवाई करने के नाम पर गरीबों को आए दिन प्रताड़ित करते हैं। चौकी प्रभारी डीएस पांगती ने बताया कि जांच कर मामले की कार्रवाई की जाएगी। वहीं वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप पंत ने बताया कि संतो बाई का पुत्र विभाग में लकड़ी चोरी के मामले में वांछित है उसको पकड़ने के लिए टीम गई थी। लठियाने का आरोप बेबुनियाद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें