फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगतपुरा से भूत बंगला तक बाढ़ जैसे हालात

Mon, 06 Aug 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के मुर्खजी नगर में घुसा कल्याणी नदी का पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कल्याणी नदी का पानी घुसने से जगतपुरा, मुखर्जी नगर, शिवनगर होता भूत बंगला आदि इलाकों में बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गये। कल्याणी नदी का रौद्र रूप देखकर दहशत में आए कुछ लोग सामान समेत मकानों की छतों पर पहुंचे तो कई लोग जान हथेली पर रखकर बरसाती पानी से गुजरते हुए मुख्य सड़क पर आ गए। लगातार 24 घंटे की बारिश से तराई में जनजीवन प्रभावित हो गया। रविवार को कुल 162 एमएम बारिश हुई। 

विज्ञापन


जगतपुरा से भूत बंगला तक कल्याणी का पानी घरों में घुसने से अफरातफरी मच गई। कॉलोनी की सड़कों में कमर तक पानी भर गया। बरसाती पानी से बचने के लिए लोग रसोई घर का सामान व बिस्तर लेकर छतों और दोमंजिले कमरों में चले गए। वहीं कुछ लोग घबराकर जगतपुरा होते हुए आवास विकास कॉलोनी में पहुंच गए। कल्याणी नदी के किनारे बसे जगतपुरा, मुर्खजी नगर, शिवनगर, खेड़ा, खुदीराम बोस नगर व भूत बंगला आदि इलाकों में लोग दहशत में हैं। 

एसडीएम युक्ता मिश्रा और विधायक राजकुमार ने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। मौसम विभाग ने दो दिन और बारिश की चेतावनी दी है। बारिश हुई तो हालात और खराब हो सकते हैं। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में 162 एमएम बारिश हुई। सोमवार और मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।  
विज्ञापन


प्रभावित लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था  
रुद्रपुर। बाढ़ जैसे हालात से प्रभावित लोगों के रसोई का चूल्हा नहीं जल सका। रविवार को जगतपुरा गुरुद्वारा साहिब में सुरेंद्र सिंह सरजू सहित अन्य सिख समाज के लोगों ने प्रभावित लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की। विधायक राजकुमार ठुकराल, एसडीएम युक्ता मिश्रा, भारतभूषण चुघ, राधेश शर्मा, विक्की सैनी, ललित बिष्ट आदि मौजूद रहे।  

अंबेडकर पार्क में 90 साल पुराना पेड़ गिरा  
रुद्रपुर। बारिश के कारण रविवार को गांधी पार्क के सामने अंबेडकर पार्क में करीब 90 साल पुराना पाकड़ का पेड़ गिर गया। यह पेड़ सुबह करीब चार बजे जड़ से उखड़ गया। पेड़ की चपेट में आने से बगल से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइन खंभा उखड़ गया। साथ ही बिजली की तारें जमीन पर गिर गई। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना देने पर बिजली काटी गई।  

अतिक्रमण की वजह से तबाही मचा रही है कल्याणी नदी 
रुद्रपुर। कल्याणी नदी अतिक्रमण के कारण नदी संकरी हो गई है। इस कारण अधिक बारिश होने पर पानी उफनाकर नदी के किनारे बसे रिहायशी क्षेत्रों में घुस रहा है। इस समस्या को देखते हुए रुद्रपुर नगर निगम ने पिछले दिनों कल्याणी नदी की सफाई के बाद जिला प्रशासन को नदी के भीतर बनाये मकानों को ध्वस्त कर दूसरे स्थान पर बसाने का प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव पर अभी तक कोई निर्णय नहीं ले सके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें