फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपुरी में भूमि विवाद में फायरिंग, सात पर मुकदमा 

Fri, 04 Jan 2019 12:29 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपुरी नंबर 4 में भूमि विवाद को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपी पीड़ित पक्ष के खेतों से अवैध खनन करने पहुंचे थे। पीड़ित पक्ष के विरोध करने पर आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग भी की, जिसमें पांच कारों के टायर फट गए। दूसरे पक्ष ने पंतनगर थाने तहरीर देकर सात नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


शांतिपुरी नंबर 4 में गोला नदी किनारे की जमीन को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को कोटखर्रा निवासी दारा सिंह खेत में जुताई कर रहा था। आरोप है कि इस बीच कुछ लोगों ने आकर विरोध किया और मारपीट करने लगे। बाद में इन लोगों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इसमें पांच कारों के टायर फट गए।

मामले में दारा सिंह ने पंतनगर थाने में तहरीर सौंपी, जिसके आधार पुलिस ने नरेंद्र सिंह टाकुली, उसके भाई अशोक सिंह टाकुली व गुड्डू सिंह टाकुली, मनोहर सिंह भाकुनी उर्फ मुन्ना उसके भाई दीपक सिंह उर्फ दीपू व ललित सिंह, टोनी के अलावा अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी वहां पर जिन वाहनों से आए थे, उन्हें वहीं छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन

कोट 
दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इनमें से एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पहले भी शांति भंग की कार्रवाई की जा चुकी है। फिलहाल नामजद लोगों के असलहों की जांच की जा रही है। जांच के बाद असलहों के लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए डीएम को पत्र भेजा जाएगा। - संजय पाठक, थानाध्यक्ष, पंतनगर। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें