फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश

Mon, 16 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा निर्वाचन को देखते हुए पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। रविवार को रुद्रपुर व गदरपुर सहित अन्य विधानसभा क्षेत्रों के कार्मिकों के प्रशिक्षण में कई पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित पाए गए हैं। 
विज्ञापन


इस पर नोडल अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने अनुपस्थित पीठासीन अधिकारी व प्रथम मतदान अधिकारी के  खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। वहीं एडीएम प्रताप सिंह शाह ने यह भी स्पष्ट किया कि गैरहाजिर कर्मचारी यदि सोमवार को पंतनगर में होने वाले प्रशिक्षण में हाजिर होते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।

 जानकारी देते हुए उपजिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह शाह ने बताया कि रुद्रपुर के प्रशिक्षण में रविवार को 139 पीठासीन अधिकारी व 14 प्रथम मतदान अधिकारी, गदरपुर के प्रशिक्षण में 8 पीठासीन अधिकारी व 15 प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित थे। इसी तरह जसपुर विधानसभा के प्रशिक्षण में 8 पीठासीन अधिकारी व  5 प्रथम मतदान अधिकारी, काशीपुर में 32 पीठासीन अधिकारी व 16 प्रथम मतदान अधिकारी, बाजपुर के प्रशिक्षण में 10 पीठासीन अधिकारी व 18 प्रथम मतदान अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा सभी अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ  एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसमें अब कार्रवाई से बचने के लिए कर्मचारियों को सोमवार को पंतनगर में होने वाले प्रशिक्षण में हाजिर होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें