फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी ड्राफ्ट से हड़पा लाखों का स्क्रैप

Sat, 01 Aug 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
दो फर्जी व्यापारियों ने फर्जी ड्राफ्ट से लाखों का स्क्रैप हड़प लिया। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार को फरीदाबाद के स्क्रैप व्यापारी  विजय आहुजा ने एएसपी कमलेश उपाध्याय से मुलाकात की।
विज्ञापन


 कहा कि ठाकुरद्वारा मार्ग निवासी दो अज्ञात व्यापारियों ने खुद को स्क्रैप कारोबारी बता कर 21 मई को उससे  फोन पर और मेल से बात कर दो ट्रक एल्यूमीनियम, कॉपर की तारों का सौदा किया।

दोनों ने ठाकुर द्वारा मार्ग पर हरियावाला के पास अपना गोदाम बताया और  एडवांस के रूप में स्क्रैप की कीमत 35 लाख का ड्राफ्ट भेज दिया। उसने ड्राप्ट मिलने पर स्क्रेप भेज दिया।
विज्ञापन


ड्राफ्ट को जब बैंक मे लगाया तो वह फर्जी मिला। वह बताए पते पर हरिया वाला पहुंचा तो जिस गोदाम में माल उतारा गया वह हल्द्वानी के किसी व्यक्ति का बताया जाता है जो कि खाली था।

 स्क्रैप व्यापारी ने बताया कि वह रिपोर्ट दर्ज कराने सूर्या चौकी गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एएसपी ने मामले की जांच कराने और रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया। हैरतवाली बात तो यह रही कि सूर्या चौकी पुलिस दो महीने तक व्यापारी को रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर टरकाते रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें