फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं मिलने पर रिश्ता तोड़ा, चार पर मुकदमा   

Mon, 27 Aug 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
दहेज में कार ना मिलने पर पत्नी के साथ ये सलूक
विज्ञापन

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो भाइयों, उनके पिता समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज मुकदमे में सीर गोटिया निवासी शरीफ अहमद ने कहा है कि उसने अपनी बेटी का रिश्ता मोहल्ला जसपुर खुर्द काशीपुर निवासी डॉ. वाहिद के पुत्र सलमान के साथ तय किया था। शादी की तारीख 24 जून 2018 तय की गई थी। 

आरोप है कि बीती नौ फरवरी को उसकी बेटी के मोबाइल पर लड़के पक्ष के लोगों का संदेश आया था। इसमें कहा गया था कि वे लोग रिश्ते में खर्च की गई धनराशि से खुश नहीं थे। 
विज्ञापन


शरीफ का आरोप है कि लड़के वालों ने तीन लाख 50 हजार रुपये की मांग रख दी। मांग पूरी नहीं करने पर रिश्ता तोड़ने की धमकी दी। इस पर शरीफ उनके घर गए और इतनी धनराशि देने में असमर्थता जताई। 

इस पर लड़के पक्ष के लोगों ने रिश्ता तोड़ दिया। कोतवाली में तहरीर देने पर भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो शरीफ ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सलमान, उसके पिता डॉ. वाहिद, छोटे भाई के अलावा एक अन्य रिश्तेदार शुएब के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें