खटीमा में जगबुढ़ा नदी में रोक के बावजूद खनन करती जेसीबी मशीन
- फोटो : अमर उजाला
जगबुढ़ा नदी में रिवर ट्रेनिंग के नाम पर हो रहे खनन का मामला उजागर होने पर शुक्रवार को राजस्व और वन विभाग आमने-सामने आ गये। राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर डीएम के खनन की स्वीकृत देने के बाद वन विभाग की टीम ने अचानक शाम के समय नदी में खनन रुकवा दिया।
भारत नेपाल सीमा पर बहने वाली जगबुढ़ा नदी में तहसील कमेटी की रिपोर्ट पर डीएम ने रिवर ट्रेनिंग के टेंडर किए थे। टेंडर जिसके नाम से निकला उसने शुक्रवार सुबह से नदी में जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से नदी से आरबीएम का खनन शुरु किया गया। वन विभाग ने शाम को अचानक नदी को आरक्षित वन क्षेत्र में बताकर खनन रुकवा दिया।
वन विभाग के एसडीओ बाबूलाल ने एसडीएम को रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में नदी को वन विभाग की बताकर खनन को गलत बताया है।