फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास भवन में डीएम का छापा, कई अफसर कर्मचारी गायब

Tue, 30 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव सोमवार को सुबह ठीक दस बजकर दस मिनट पर अचानक विकास भवन पहुंच गए। वहां डीएम ने जब विभागों का निरीक्षण किया तो 15 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों से गायब मिले। इस पर डीएम ने भी सख्ती बरतते हुए गैरहाजिर अफसरों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेेश जारी कर दिए। 
विज्ञापन


डीएम श्रीवास्तव सबसे पहले कृषि विभाग में पहुंचे। जहां कृषि रक्षा अधिकारी विधि उपाध्याय और अल्पसंख्यक अधिकारी यशवंत सिंह के अनुपस्थित मिलने पर उनके वेतन रोकने के निर्देश दिये। 

कृषि विभाग के निरीक्षण में कनिष्ठ सहायक सिद्धार्थ राणा, मुकेश मुर्गली, अल्पबचत विभाग में सतीश कुमार, अपर जिला बचत अधिकारी और अनुसेवक कमल कुमार, बाल विकास विभाग में माया वर्मा, प्रधान सहायक अनुसेवक जया जोशी, उद्यान विभाग में प्रशासनिक अधिकारी रजनी जग्गी, वरिष्ठ सहायक योगेश चन्द्र, कनिष्ठ सहायक संजय कुमार और दीपक कृष्णन, भेषज विभाग जड़ी बूटी पर्यवेक्षक पीएन बरनवाल, पशुपालन विभाग में कनिष्ठ सहायक राजेंद्र प्रसाद और विरेन्द्र कुमार, पशुधन सहायक शेर सिंह, कृषि एवं भूमि संरक्षण विभाग मे वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार कमल, डेयरी विकास विभाग में चालक हरीश राम, अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी शालिनी तिवारी, आत्मा विभाग में डीपीडी रमरेन्द्र नाथ राय और डाटा एंट्री आपरेटर सुरेश व आईडब्लूएमपी के लेखाकर भूपेन्द्र सिंह जीना अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने अनुपस्थित पाये गये सभी कर्मचारियों को एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये। 
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के निरीक्षण में डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी वर्षा को निर्देश देते हुए कहा कि पेंशन आवेदन पत्रों को जमा करने के लिए किसी भी आवेदक को परेशान न किया जाए। आवेदकों द्वारा जो भी आवेदन दिये जाते हैं उसे पंजिका में अंकित कर संबंधित को प्राप्ति रसीद भी दी जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम के साथ डीडीओ आरसी तिवारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें