फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Tue, 07 Apr 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। इस दौरान मृतक के परिजनों ने उसके ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा भी काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक की पत्नी और ससुर को सुरक्षा के मद्देनजर चौकी ले आए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस के मुताबिक भदईपुरा निवासी श्याम बाबू के पुत्र दिनेश (22) का विवाह डेढ़ साल पहले रामपुर के थाना स्वार, ग्राम मिर्जापुर निवासी रोमा पुत्री तुलाराम से हुआ था। होली में दोनाें पति पत्नी में विवाद हो गया और रोमा अपने मायके चले गई।

रविवार को रोमा और उसके परिजन रंपुरा चौकी पहुंचे पति के खिलाफ शिकायत सौंपी। इस पर पुलिस ने दिनेश को भी चौकी बुलवा लिया। जहां से दिनेश के परिजन उसे देर सायं अपने साथ घर ले गए। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह दिनेश कही चला गया। दोपहर करीब तीन बजे परिजनों को सूचना मिली कि वह खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। खेत में पहुंचे परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज धनकड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें