फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से गेहूं की फसल जली

Tue, 07 Apr 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर कसबे के चांदथोक निवासी एक किसान के खेत में बिजली क ा इंसुलेटर बर्स्ट हो गया। इससे निकली चिंगारी से खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती करीब एक बीघा की फसल जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन


चांदथोक निवासी वासुदेव ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे जब वह खेतों में फसल कटाई का काम कर रहा था। तभी उसके निजी नलकूप को जाने वाली विद्युत तार की लाइन के एक खंभे का इंसुलेटर बर्स्ट हो गया।

जिससे उससे निकली चिंगारी तैयार खड़ी गेहूं की फसल में जा गिरी। जिससे फसल में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग विकराल रूप लेने लगी। लेकिन खेतों में काम करने वाले आसपास के किसान मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें