नानकसागर बैराज में शव उतराता हुआ देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बैराज से निकाल मृतक की शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त बृजबिहारी पांडेय पुत्र मोतीलाल पांडे, निवासी कृषि मंडी, नानकमत्ता के रूप में हुई है।
मंगलवार की दोपहर नानकसागर बैराज की पटरी से गुजर रहे राहगीरों ने नानकसागर बैराज में शव उतराता देखा, इससे सनसनी फैल गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार, दरोगा योगेश कुमार के साथ घटनास्थल पहुंचे। नानकसागर बैराज के फाटक से तकरीबन एक किमी पश्चिम की ओर बैराज के पानी में अधेड़ का शव पड़ा था।
पुलिस ने शव को बाहर निकाला तथा शिनाख्त कराने का प्रयास किया। अधेड़ की आयु 50 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। शव की शिनाख्त बृजबिहारी पांडेय पुत्र मोतीलाल पांडे, निवासी कृषि मंडी, नानकमत्ता के रूप में हुई है। एक सप्ताह के अंदर तीसरा शव मिलने से क्षेत्र में दहशत है। 24 अक्टूबर को गांव के पास नग्नावस्था में एक महिला का शव तथा बंगाली कालोनी के समीप पानी से एक नवजात शिशु का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर मोर्चरी में रखवा दिया है।