फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम मीटिंग में बीट पुलिसिंग को मजबूत करने पर दिया जोर

Wed, 16 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बुधवार को आयोजित पुलिस कर्मियों के सम्मेलन और क्राइम बैठक में एसएसपी ने सेवानिवृत्त होने वाले दरोगाओं को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हत्या, अपहरण और डकैती का खुलासा करने वाली टीम को भी एसएसपी द्वारा प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन



क्राइम बैठक में एसएसपी सेंथिल अबुदई केएस ने पुलिस कर्मियों को जनता के साथ सामंजस्य बैठाकर बीट पुलिसिंग को मजबूत करने के साथ ही सर्दी के मौसम में रात्रि गश्त को अत्यधिक प्रभावशाली बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में उपस्थित कुमाऊं सेवा समिति केएसएस चाइल्ड लाइन की प्रतिनिधि जया मिश्रा ने 24 घंटे राष्ट्रीय आपातकालीन फोन सेवा 1098 द्वारा जो बच्चे मुसीबत में हैं, उनकी मदद करने के लिए आवश्यक जानकारी दी।

इससे पहले एसएसपी ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक विजय सनवाल, गिरीश चंद्र, रेवती नंदन और आरएसओ पूरन चंद्र टोलिया को भी शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। बैठक में एएसपी पंकज भट्ट, कमलेश उपाध्याय, मंजूनाथ टीसी, नोडल अधिकारी चुनाव मिथिलेश कुमार सिंह, सीओ जीसी टम्टा, हरीश मेहरा, राजेश भट्ट, राजीव मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें