फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशिक संग पत्नी की क्लीपिंग बनाई

Sat, 11 Jul 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिनेशपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने विवाहिता की आशिक संग क्लीपिंग बना ली। इससे गुस्साए आशिक ने पति को घर में घुसकर धारदार हथियार से लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है। उधर, आशिक ने भी थाने में तहरीर देकर उससे मारपीट करने का आरोप लगाया है।

कालीनगर निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर कहा कि वह कामकाज के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहता है। जिसका फायदा उठाकर पड़ोसी युवक ने उसकी पत्नी से अवैध संबंध बना लिए।
विज्ञापन


बीते पांच साल से संबंध चल रहा है। उसे जब अवैध संबंधों की जानकारी मिली तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। मजबूरन उसने तलाक के लिए कोर्ट में वाद दायर किया है, मामला विचाराधीन है।

 कहा कि बीते दिवस उसने पत्नी और आशिक की अंतरंग, अश्लील हरकतों की मोबाइल में क्लीपिंग बना ली। तभी से आशिक भन्नाया हुआ है।

आरोप है कि कथित आशिक ने बुधवार रात को उसके घर में धावा बोल उस पर तमंचा तान दिया और मेमोरी कार्ड देने की बात कही। विरोध करने पर उसे धारदार हथियारों से वार करके गंभीर घायल कर दिया।
विज्ञापन


उधर कथित आशिक ने भी थाने में तहरीर देकर कहा कि बुधवार रात को महिला के पति ने धारदार हथियार से उस पर हमला बोला और उसके कार के शीशे तोड़ दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें