फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुफेरे भाई ने सात साल की मासूम से किया दुष्कर्म

Sat, 12 May 2018 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
girl rape
विज्ञापन

वहशी दरिंदे ने सात साल की अपनी ममेरी बहन को हवस का शिकार बना लिया। खून से लथपथ मासूम को उसकी मां पहले नगर के निजी क्लीनिक में ले गई। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। परिजनों ने बच्ची को खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


नगर से करीब छह किमी दूर स्थित एक गांव में रह रहे एक किसान की पत्नी शाम करीब पांच बजे अपनी बहन के साथ मूंगफली तोड़ने गई थी। उसके दोनों बेटे भी खेत में चारा काटने गए हुए थे। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी घर में अकेली थी। इसी बीच, शाम करीब सात बजे गांव में ही रह रही महिला की ननद का बेटा (17) उनके घर पहुंचा। यहां उसने मासूम को अपनी हवस का शिकार बना लिया। 

जब बच्ची की मां घर पहुंची तो उसने किशोर को मासूम से दुष्कर्म करते देखा। महिला ने किशोर को पिटाई भी की। इस बीच, किशोर वहां से खिसक गया। खून से लथपथ बेटी को लेकर महिला पहले प्रतापपुर चौकी पहुंची। यहां उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। बच्ची की गंभीर हालत को देख महिला पहले उसे नगर के जनता क्लीनिक लेकर पहुंची, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अन्यत्र रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


इस बीच, अन्य परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने बच्ची को खटीमा के नागरिक चिकित्सालय में भर्ती कराया।  खटीमा सीओ कमला बिष्ट और थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। परिजनों ने आरोपी किशोर को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि बच्ची कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें