फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद पर जानलेवा हमला, फायर झोंका

Wed, 25 Feb 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घात लगाकर बैठे चार लोगों ने नगर निगम के पार्षद पर जान से मारने की नीयत से रायफल से फायर झोंक दिया। असफल होने पर पार्षद को स्कार्पियो में बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। पीछा होता देख हमलावर कुछ दूरी पर पार्षद को छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस बीच हमलावरों ने पार्षद से जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। पुलिस ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम वार्ड नंबर एक के पार्षद विजय कुमार उर्फ बॉबी का गिरीताल में आवास है। आवास से कुछ ही दूरी पर कार्यालय भी है। बीती देर रात पार्षद कार्यालय बंद कर घर जाने के लिए अपनी कार पर पहुंचा। वहां पहले से घात लगाकर बैठे संजय कश्यप, अतुल, अजय पुत्रगण ओमप्रकाश व एक अन्य ने पार्षद से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गालीगलौच शुरू कर दी। साथ ही मारपीट करते हुए स्कार्पियो में खींचने का प्रयास किया। ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान संजय का नाम चर्चा में आया था। विरोध करने पर संजय ने लाइसेंसी रायफल से पार्षद पर फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल-बाल बच गया।
हमलावरों ने पार्षद को स्कार्पियो में बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। पार्षद के साथियों द्वारा स्कार्पियो का पीछा होते देख हमलवार चैती चौराहे के पास छोड़कर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल पार्षद को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ धारा 307, 342, 324, 504, 506 समेत एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें