फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की दुकानों पर छापामारी, हड़कंप

Tue, 12 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद की कालाबाजारी की खबरों को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग ने सोमवार को खाद की दर्जनों दुकानों पर छापामारी की। इस दौरान कई दुकानदार दुकान से भाग खड़े हुए। अनियमितताएं मिलने पर पांच दुकानदारों को नोटिस भेजे गए हैं। इनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन


बता दें जिले में खाद की कालाबाजारी के मामले में बीते दिनों जिले में बड़े पैमाने पर खाद की कालाबाजारी की खबरें सामने आई थीं। अमर उजाला ने खाद की कालाबाजारी के मामलों को प्रमुखता से उजागर किया था। इसे शासन-प्रशासन ने गंभीरता से लिया। 

प्रभारी डीएम आशीष श्रीवास्तव ने कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में छापामार अभियान चलाने के निर्देश मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह को दिए थे, जिसके तहत बनाई गई दो अलग-अलग टीमों ने सोमवार को जिले भर में औचक चेकिंग अभियान चलाया। 
विज्ञापन


मुख्य कृषि अधिकारी पी के सिंह और सहायक विकास अधिकारी मुख्यालय डॉ. शशि कमल ने काशीपुर, सुल्तानपुर पट्टी, दोराहा, बाजपुर, गदरपुर, दिनेशपुर में दर्जनों दुकानों पर छापे मारे। वहीं कृषि रक्षा अधिकारी विधि उपाध्याय और सहायक कृषि अधिकारी आनंद बल्लभ ने सितारगंज, नानकमत्ता, झनकट, खटीमा आदि स्थानों पर कई दुकानों में औचक चेकिंग अभियान चलाया। छापामार कार्रवाई के दौरान खाद के 18 और पेस्टीसाईड्स के 12 सैंपल लिए गए। 

छापे की कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। कई दुकानदार दुकानें छोड़कर भाग खड़े हुए। निरीक्षण में कई दुकानों पर अनियमितताएं पाई गई। मुख्य कृषि अधिकारी पीके सिंह ने बताया कि आधा दर्जन दुकानों में अनियमिताएं सामने आई हैं। इन दुकानों को नोटिस भेजे गए हैं। 

इनके लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने बताया जांच में जिन दुकानों के सैंपल फेल होंगे उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया जिले में छापे की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें