फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल मैनेजमेंट के तीन छात्रों के खिलाफ शिकायत

Tue, 27 Dec 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
होटल मैनेजमेंट संस्थान के प्रबंधक ने तीन छात्रों पर फीस वापस मांगने और हंगामा कर देख लेने की धमकी देने की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने छात्रों को तलब किया तो उन्होंने कोर्स कराने के नाम पर होटल में जूठे बर्तन धुलवाने का आरोप मढ़ते हुए पुलिस से फीस वापस दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


मानपुर रोड स्थित एक होटल मैनेजमेंट संस्थान के प्रबंधक ने कटोराताल पुलिस चौकी में तहरीर देकर कहा कि बीते 16 दिसंबर को संस्थान के तीन छात्र रामनगर स्थित संस्थान के मुख्य कार्यालय में आए थे। उन्होंने जमा प्रवेश शुल्क वापस मांगा। मना करने पर तीनों वहां से चले गए। 

बीते 20 दिसंबर को तीनों छात्र अपने परिजनों के साथ फिर कार्यालय आए और फीस मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने हंगामा काटा और देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इधर, पुलिस ने तीनों छात्रों से तलब किया तो उन्होंने उल्टा संस्थान पर ही आरोप मढ़ दिए। 
विज्ञापन


अपने अभिभावकों और संस्थान के अन्य छात्र-छात्राओं के साथ के साथ चौकी आए छात्रों ने बताया कि उनसे प्रवेश के नाम पर  अलग- अलग रकम ली गई है। अलग से मासिक शुल्क भी वसूला गया है। प्रशिक्षण के नाम पर एक होटल में काम कराया गया। उनसे जूटे बर्तन धुलवाने के साथ ही गेस्टों के लिए बिस्तर लगवाए गए। उन्होंने पुलिस से शुल्क वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें