फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली, छह से पूछताछ

Thu, 14 Apr 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
एएसपी से मिलते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
दो सुपरवाइजरों को गोली मारकर कैश लूटने और राइस मिलर्स से कार और साढ़े तीन लाख की डकैती को सुलझाने में पुलिस बेहद मुस्तैदी से जुटी है। दोनों घटनास्थलों के आसपास के साथ ही बैंक और चौराहों में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग के साथ सक्रिय संदिग्ध नंबरों की लोकेशन भी खंगाली जा रही है। तीन टीमें रामपुर, पीलीभीत और बरेली में डेरा डाले हुए हैं। 
 मंगलवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने अशोका लीलेंड कंपनी गेट के समीप लेबर सप्लायर कंपनी के दो सुपरवाइजरों को गोली मारकर 12 लाख रुपये लूट लिए थे। घटना के तीन घंटे बाद कार सवार पांच बदमाशों ने बिंदुखेड़ा गांव में राइस मिलर्स अर्पित छाबड़ा से साढ़े तीन लाख की नकदी, होंडा सिटी कार और मोबाइल लूटकर ले गए थे। ताबड़तोड़ दो बड़ी वारदातों ने पुलिस को हिलाकर रख दिया था। आनन-फानन में एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने एएसपी पंकज भट्ट को टीमों को खुलासे को लगाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने सरहदी जिलों में टीमें भेजी और देर रात दोनों घटनाओं के खुलासे को लेकर रणनीति तैयार की। राइस मिलर्स अर्पित की तहरीर पर कोतवाली में पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती और पंतनगर थाने के सिडकुल चौकी में लेबर सप्लायर अशोक कुमार ने दो बदमाशों के खिलाफ लूट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने डीडी चौक, इंद्रा चौक, बिंदुखेड़ा, गदरपुर मार्ग, नैनीताल मार्ग पर विभिन्न प्रतिष्ठान और घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास सक्रिय नंबरों में से संदिग्ध नंबरों को निकालकर लोकेशन का पता लगाया गया। एएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि कुछ टीमों को बार्डर के जिलों में भेजा गया है। आधा दर्जन संदिग्धों से पूछताछ की गई है। एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने बताया कि तफ्तीश में सामने आए कुछ संदिग्धों के बारे में मालूमात की जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं। 
विज्ञापन


डकैती डालने वालों के सुराग हाथ लगे
रुद्रपुर। बिंदुखेड़ा गांव में राइस मिलर्स से कार और साढ़े तीन लाख रुपये लूटने वालों के संबंध में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। एलाइंस कालोनी और अन्य जगहों से लिए गए सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को बदमाशों के बारे में काफी जानकारियां हाथ लगी हैं। पुलिस घटना के खुलासे के नजदीक पहुंच चुकी है। एएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि राइस मिलर्स के साथ वारदात करने वाले बदमाशों के बारे कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही बदमाशों तक पुलिस पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन


कैसे बने स्केच, जब बदमाशों को देखा नहीं 
रुद्रपुर। अशोका लीलेंड कंपनी के बाद लूट के शिकार हुए सुपरवाइजर ठीक ढंग से बदमाशों का चेहरा नहीं देख पाए। एक बदमाश ने हेलमेट पहना था, वहीं दूसरे बदमाश ने गोली मारने के बाद इतनी फुर्ती से नकदी भरा बैग छीना कि दोनों घायल उसका चेहरा तक नहीं देख सके। जिसके चलते पुलिस दोनों बदमाशों में से किसी का स्केच नहीं बना पा रही है। हालांकि बिंदुखेड़ा गांव में राइस मिलर्स ने लूट करने वाले बदमाशों को करीब से देखा है। इसलिए अब पुलिस राइस मिलर्स के द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर बदमाशों का स्केच तैयार करेगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें