फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 कार ने ली राखी खरीदने बाजार जा रहे युवक की जान

Tue, 08 Aug 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
भैरव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर राखी खरीदने बाजार आ रहे बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे मृतक के परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक ने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच सकती थी। 
विज्ञापन


बिहार प्रांत के ग्राम रामनगर पोस्ट बलहू थाना दरौली जिला शाबान निवासी भैरव राजभर (26) पुत्र रामाशीष अपने चाचा चीनी मिल कर्मी राजबल्लभ और उनके बेटे के साथ रहकर सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करता था। सोमवार को वह बाइक से राखी खरीदने बाजार आ रहा था। नकटपुरा तिराहे पर अफसरिया नाले के पास कार (यूके06एई-6643) ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे भैरव सिर के बल सड़क पर गिर गया। सिर पर हेलमेट न पहनने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 सूचना पर मय पुलिस बल अस्पताल पहुंचे एसएसआई बीएस बिष्ट और कस्बा इंचार्ज सतीश चंद्र कापड़ी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया। भैरव की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें