फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू डंपर ने राहगीर और कैंटर को ठोका, दो की मौत

Wed, 28 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


नेशनल हाइवे में तेज रफ्तार डंपर मानसिक रूप से कमजोर युवक को कुचलते हुए सड़क किनारे खड़े कैंटर से भिड़ गया। हादसे में मानसिक रोगी और कैंटर में सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल यूपी में होने की वजह से बिलासपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भिजवा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पूरनापुर खटीमा निवासी जोगेंदर सिंह (35) पुत्र संतोष मंगलवार सुबह कैंटर (यूके04सीए4346) में माल भरकर काशीपुर की ओर आ रहा था। ग्रीन पार्क के सामने पहुंचने पर उसने कैंटर हाइवे किनारे खड़ा कर दिया और अंदर ही आराम करने लगा। इस बीच काशीपुर की तरफ से आ रहे रेता भरे डंपर (यूके 06 सीए 4095) ने सड़क पार कर रहे मानसिक रूप से कमजोर एक युवक (28) को कुचल दिया और फिर बेकाबू होकर कैंटर से भिड़ गया। हादसे में कैंटर में बैठे जोगेंदर और मानसिक रूप से कमजोरी युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर थाना बिलासपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कैंटर का दरवाजा तोड़कर फंसे जोगेंदर के शव को बाहर निकाला। हादसे में डंपर चालक को भी चोटें पहुंची, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही परिचित उसे इलाज के लिए कहीं ले गए। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने न्याय की मांग करते हुए हंगामा किया। रुद्र बिलास चौकी के इंचार्ज विनोद कुमार मिश्रा ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले में मृतक के पिता संतोष ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ बिलासपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें