फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के पोल से कारोबार कर रहे केबल संचालक

Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के विद्युत पोलों पर लाइन खींच के उपभोक्ताओं से केबल संचालक मुनाफा तो कमा रहे हैं लेकिन इसका रत्तीभर का लाभ ऊर्जा निगम को नहीं मिल पा रहा है। 
विज्ञापन

शहर में बिना अनुमति से केबल स्वामी विद्युत पोलों पर एंप्लीफायर लटका रहे हैं। इसकी ऊर्जा निगम को जानकारी तो है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर निगम ने कोई एक्शन नहीं लिया। विद्युत लाइन में करीब सभी पोलों पर केबल के एंप्लीफायर लटके हैं। तेज हवाओं के चलने से बिजली की लाइन से केबल टकरा जाती हैं। 

इससे कई बार लाइन में भी फॉल्ट हो जाता है। शहर के गिरिताल कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, पशुपति विहार, सैनिक कॉलोनी, चामुंडा विहार सहित शहर के विभिन्न मोहल्लों में केबल संचालन हो रहा है। गलियों में लगे पोलों पर केबल के एंप्लीफायर पोलों पर लटके हैं। गर्मी का मौसम है और तेज हवाएं चलने लगी हैं। गर्मी में तेज हवाओं के चलने से तारों के टकराने से लाइन में फॉल्ट होने शुरू हो जाएंगे। 
विज्ञापन


इससे उपभोक्ताओं को बिजली की आंखमिचौली, फॉल्ट जैसी घटनाओं का सामना करना पड़ सकता है। बिना अनुमति के चलते केबल संचालकों ने विद्युत पोलों पर एंप्लीफायर लटका रखे हैं। इससे पोलों में तारों का जाल बन गया है। इससे कई बार लाइन में फॉल्ट भी होते रहते हैं। केबल संचालक तो ग्राहकों से मनमाने रेट वसूल रहे हैं, लेकिन खामियाजा ऊर्जा निगम को भुगतना पड़ रहा है। 

केबल संचालक ऊर्जा निगम से अनुमति के बाद ही पोलों पर एंप्लीफायर लगा सकते हैं। जानकारी मिली है कि कई स्थानों पर पोलों पर एंप्लीफायर लगे हैं। इसकी जांच करने के शीघ्र निर्देश दिए जाएंगे। 
विज्ञापन

विवेक कांडपाल, ईई
विद्युत वितरण खंड काशीपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें