फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों को खंगाल पुलिस ने तलाशे गौवंशीय पशु

Sun, 02 Apr 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
तलाशी लेती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आईजी जोन के आदेश पर शनिवार देर शाम चला अभियान
विज्ञापन

एसपी-एसपी ने अभियान की रेडम चेकिंग

आईजी जोन ए सतीश गणेश के आदेश पर पुलिस ने शनिवार की देर शाम गौवंशीय पशुओं की तस्करी को लेकर चलाए गए अभियान के तहत हाईवे और संपर्क मार्गों की नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की, लेकिन पुलिस के हाथ कोई गौवंशीय पशु या अन्य कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। एसपी-एएसपी ने भ्रमण कर अभियान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस निर्धारित प्वाइंटों पर चेकिंग करती हुई मिली।  
पशु तस्करी आदि को लेकर शनिवार की देर शाम लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी ए सतीश गणेश ने जिले में छोटे-बड़े सभी वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। आईजी के आदेश पर रात करीब नौ बजे से पुलिस सड़कों पर आई गई। हाईवे और प्रमुख संपर्क मार्गों को हाईजेक कर चिन्हित प्वाइंटों पर पुलिस ने वाहनों को खंगालना शुरू किया। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने नकहा, सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने एलआरपी चौराहा पर चेकिंग की। इसके अलावा महेवागंज, राजापुर, मनकापुर हाउस, ओयल, कैमहरा में लगी पुलिस की टीमों ने वाहनों खंगाले और उसमें सवार लोगों की तलाशी ली। एसपी मनोज कुमार झा और एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने भ्रमण कर अभियान की रेडम चेकिंग की। इस दौरान एसपी को सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट नकहा में चेकिंग करते मिले। इसके अलावा अन्य प्वाइंटों पर चेकिंग होती पाई गई। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने थाना फरधान औैर गोला क्षेत्र के प्वाइंटों का निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि सभी प्वाइंटों पर पुलिस चेकिंग करती मिली। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन आईडी का वेरीफिकेशन कराने और पूछताछ के बाद तीनों को छोड़ दिया गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ कागजों पर चला अभियान
आईजी का आदेश का असर निघासन सर्किल के थाना सिंगाही पुलिस पर नहीं पड़ा। यहां पर पुलिस का अभियान सिर्फ कागजों में ही चला। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि यदि अभियान के दौरान चेकिंग नहीं की गई है तो यह गंभीर विषय है। वह खुद इस मामले को देखेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें