फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति के सिर से छूकर निकल गई गोली

Tue, 22 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
दंपति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सोमवार को साप्ताहिक हाट में होली त्यौहार का सामान खरीदने वालों की बहुत भीड़ थी। देर शाम लोग सामान की खरीदारी कर लौट रहे थे कि इस दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच तलवारें चली और फायरिंग हो गई। 
विज्ञापन


आरोप है कि बाइक से घर जा रहे एक दंपति के सिर से छूती हुई गोली निकली, जिससे महिला बेहोश हो गई। महिला का इलाज कराया गया। लोगों का कहना है कि जिस तरह बाजार में फायरिंग हुई है, क्योंकि सोमवार साप्ताहिक हाट में खूब भीड़ रहती है। दिनभर जाम लगा रहता है। ऐसे में कई लोगों के हताहत होने का खतरा था।

नगर मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर निवासी रईस अहमद ने अमर उजाला को बताया कि अपनी पत्नी शाहिन के साथ सोमवार को साप्ताहिक हाट में सामान खरीदने आए थे। खरीदारी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे कि बाजार में छात्रों का हंगामा हो गया। इस दौरान एक गोली उनके सिर को छूती हुई निकाली, जिस पर उनकी पत्नी शाहिन बेहोश हो गई। उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी और पत्नी का इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें