फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह करने पर पूरे परिवार को गांव से निकाला

Wed, 25 Apr 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर में घटना की जानकारी जुटाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करीब एक पखवाड़े पहले युवती के दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के परिजनों पर हमला बोल दिया। परिजनों ने खुद को घर के भीतर बंद करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और लड़के पक्ष की तहरीर पर 12 लोगों को गिरफ्तार करने के साथ लड़के के परिजनों को पूरी सुरक्षा का वादा करते हुए घर पर पीएसी, पुलिस के जवान तैनात कर दिए हैं। 

विज्ञापन


ग्राम रहमापुर निवासी जाटव बिरादरी के युवक विपिन पुत्र तन्नू सिंह ने प्रजापति समाज की इंद्रावती पुत्री महेंद्र सिंह से प्रेम विवाह किया था। लड़की पक्ष ने पुलिस को तहरीर देते हुए लड़के पर बेटी को भगाने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों को बरामद करने के बाद जब कोर्ट में पेश किया तो दोनों ने कहा कि मर्जी से शादी की है और दोनों बालिग हैं। परिजनों के मुताबिक इसके बाद दोनों कोर्ट से कहीं चले गए, जिनके बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

इधर लड़की वालों का आक्रोश देखते हुए ग्रामीणों ने विपिन के परिजनों को समझाया कि वह एक हफ्ते के लिए मामला शांत होने तक कहीं चले जाएं। 10 से 12 दिन बाद जब परिजन गांव पहुंचे और बटाई पर ली हुई गेहूं की फसल काट रहे थे, तभी लड़की वालों ने हमला बोल दिया। परिजनों ने किसी तरह घर के भीतर खुद को बंद करके जान बचाई। इधर परिजनों ने जसपुर पुलिस को 24 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन



पीड़ित पक्ष ने 24 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, मामले में 12 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

-कमलेश भट्ट, एसएसआई  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें