फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे की पीट पीटकर हत्या

Tue, 24 Nov 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र मानस के छोटे बेटे राघवेंद्र प्रताप सिंह का शव संदिग्ध परिस्थितियों रेलवे ट्रैक के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर काफी चोट के निशान हैं। अंदेश्ाा जताया जा रहा है कि युवक की पीट पीटकर हत्या की गई हाेगी।
 मौके पर पहुंचे मृतक के बड़े भाई ने शव की शिनाख्त करते हुए दो-तीन लोगाें का नाम लेते हुए उन पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ के लिए पुलिस ने दो लोगों को उठाया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह किसी ने सीओ जीसी टम्टा को गिरीताल के पास रेलवे लाइन किनारे एक शव पड़ा होने की सूचना दी। टीम के साथ मौके पर पहुंचे सीओ ने जांच की तो शव के सिर के पिछले भाग में गहरी चोट का निशान था, जिससे खून रिस रहा था। पीठ पर भी चोट का निशान था। तलाशी में जेब से विवेकानंद विद्या मंदिर का एक पर्चा मिला। मृतक का विद्यालय से संबंध होने का अनुमान लगा कर सीओ ने आईटीआई चौकी को संबंधित जानकारी मांगी। पुलिस अधिकारी इसे रेल दुर्घटना मान रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस का अनुमान था कि मृतक युवक किसी ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। लेकिन इसी दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र मानस का बड़ा पुत्र मानवेंद्र प्रताप सिंह अपने साथी के साथ बदहवास स्थिति में पहुंचा। उसने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई राघवेंद्र (25) पुत्र नरेंद्र मानस निवासी मुहल्ला रहमखानी के रूप में की। मृतक के बड़े भाई ने दो-तीन लोगों का नाम लेकर कहा कि रात में उसके भाई का उससे झगड़ा हुआ था, उसी ने उसके भाई को मारा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर, सूचना पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, राम मेहरोत्रा, मोहन बिष्ट, विष्णु अग्रवाल, मुकेश मेहरोत्रा, इंतजार हुसैन, राजेंद्र सैनी, ब्रजेश सैनी सहित तमाम राजनैतिक दलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मानस के घर जाकर शोक व्यक्त किया। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। हालांकि दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें